डीएम ने अकबरपुर चौराहे पर अवैध पार्किंग में खड़े आटो चालकों को दी हिदायत
डीएम बोली नियमों का पालन न करने पर कठोर कार्रवाई होगी
सुनाद न्यूज
15 जून 2022
रोहित त्रिपाठी
कानपुर देहात।जिलाधिकारी नेहा जैन ने बुधवार की सुबह अकबरपुर चौराहे पर अवैध रूप से खड़े ऑटो वाहनों का निरीक्षण किया। डीएम ने मौके पर मिले ऑटो संचालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अवैध पार्किंग सड़क में ऑटो न खड़ा करें तथा चिन्हित पार्किंग पर ही वाहनों को खड़ा करें अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा यातायात नियमों का अवश्य पालन करें। साथ हज एसडीएम अकबरपुर को निर्देशित किया कि क्षेत्र में भ्रमण कर कोई भी वाहन चालक सड़क पर वाहन न खड़ा करने पाए इस पर जरूर नजर रखें। तथा यातायात के नियमों का अवश्य पालन कराएं। इस मौके पर एसडीएम अकबरपुर वागीश कुमार शुक्ल आदि लोग उपस्थित रहे।
