बृजबिहारी द्विवेदी
मैथा कानपुर देहात।विकास खंड सभागार में पीएम मोदी के जन्मदिन सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत 03 अक्टूबर से 09 अक्टूबर तक सात दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया है । कैंप का मकसद सरकारी योजनाओं की जानकारी पात्र व्यक्तियों, ग्रामीणों तक पहुंचाना व लाभ दिलाना है। रविवार अवकाश होंने के उपरांत भी बड़ी संख्या में ग्रामीण कैंप पहुंचे व विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल की।
कैंप में आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बालविकास पुष्टाहार विभाग ,शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग , पशु पालन विभाग ,पुलिस विभाग, सिंचाई और नलकूप विभाग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन विभाग सहित कई विभागों ने हिस्सा लिया। इन विभागों ने स्टाल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। स्टालों पर मौजूद कर्मचारियों ने लोगों की समस्याएं भी सुनी तथा उनके निराकरण की जानकारी भी दी। महिला आरक्षी द्वारा मिशन शक्ति , महिला हेल्पलाइन एवं 1076 के बारे में जानकारी दी गई। बालविकास पुष्टाहार विभाग स्टाल पर मौजूद बिल्किस बानो अनुपम रामलली ममता चन्द्र मुखी रानी आदि ने विभागीय जानकारियां दी।
नोडल अधिकारी सुधाकर सिंह ने ग्रामीणों से अपील की कि वह कैम्प में आकर सरकारी योजनाओं की जानकारी लें व लाभ उठायें। इस मौके पर प्रमुख रूप से एडीओ आईएसबी संजय मिश्रा एडीओ पंचायत वीरेंद्र कुमार पाल एडीओ समाज कल्याण धीरज सविता एडीओ सहकारिता बिपिन त्रिपाठी डा प्रशांत पाण्डेय पंचायत सचिव गौरव मिश्रा , पवन बृजेश, अनुपम , रमाशंकर दीपक त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी ग्रामीण मौजूद रहे।