सरैयां मैथा के कृष्णबिहारी,सराय मलासा की कल्पना सचान होगी सम्मानित

योग दिवस पर 21 जून को लखनऊ में दिया जाएगा सम्मान

सुनाद न्यूज
15 जून 2022

कुलदीप गौड़

कानपुर देहात। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद,लखनऊ की तरफ से 17 मई से 20 मई तक शिक्षको की प्रदेश स्तरीय योग प्रतियोगिता कराई गई थी। जिसका परिणाम सोमवार को जारी किया गया है। जनपद से पुरुष वर्ग में मैथा के लालपुर सरैयां जूनियर स्कूल के सहायक अध्यापक व योग शिक्षक कृष्ण बिहारी अग्निहोत्री का चयन किया गया है। वह लगातार दूसरे वर्ष चयनित हुए हैं। जब कि महिला वर्ग में ब्लाक मलासा के सराय स्कूल की शिक्षक कल्पना सचान को चयनित किया गया है। 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तर पर कानपुर देहात जिले से चयनित दोनो शिक्षको को योग शिक्षकों के साथ लखनऊ में पुरस्कृत किया जाएगा ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *