Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > डीएम के निरीक्षण में अमृत तालाब खुदाइमे कम मिले मजदूर

डीएम के निरीक्षण में अमृत तालाब खुदाइमे कम मिले मजदूर

Spread the love

 डीएम का चढ़ा पारा,सरकार की प्राथमिकता में हैं अमृत तालाब

सुनाद न्यूज
15 जून 2022

कानपुर देहात। डीएम नेहा जैन ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम मसोथा मे चल रहे तालाब के जीर्णोद्धार एवं अमृत सरोवर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के द्वारा अमृत सरोवर तालाब में करीब एक दर्जन जॉब कार्ड धारक मजदूर कार्य पर पाए गए।कम मजदूर पाए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए उपस्थित खंड विकास अधिकारी डीपी यादव, रोजगार सेवक को निर्देशित किया कि इसमें एक्टिव जॉब कार्ड धारक मजदूरों को ज्यादा से ज्यादा लगाएं। जिससे कि समय पर अमृत सरोवर तालाब का निर्माण हो सके सके।इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना की जाए, मजदूरों का समय से भुगतान किया जाए तथा उनकी उपस्थिति की फीडिंग एमआईएस पोर्टल पर अवश्य अंकित किया जाए, तालाब में जानवरों के पानी पीने के लिए रैम्प इत्यादि की व्यवस्था की जाए। वहीं जिलाधिकारी ने दो मजदूरों इसमें नफीसा और हबीब से वार्ता भी की। इस मौके पर डीसी मनरेगा हरिश्चंद्र, उप जिलाधिकारी अकबरपुर वागीश कुमार शुक्ल, खंड विकास अधिकारी अकबरपुर धन प्रताप, ग्राम प्रधान, ग्राम रोजगार सेवक आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *