Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > शिवली पुलिस ने कसी लगाम,साइबर ठगी के वापस कराए रुपए

शिवली पुलिस ने कसी लगाम,साइबर ठगी के वापस कराए रुपए

Spread the love

शिवली कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी के पूरे पैसे कराए वापस

कानपुर देहात। एक युवक से 97 हजार पांच सौ रुपए की साइबर ठगी कर ली गई थी। कोतवाली शिवली पुलिस ने पीड़ित को पूरे पैसे वापस कराने में सफलता पाई है।
इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि थाना शिवली के ग्राम मरहमताबाद निवासी सूरज कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। कि उसके दोस्त द्वारा छलपूर्वक फोन पे के माध्यम से 97 हजार पांच सौ रुपए किसी दूसरे खाते मे ट्रांसफर कर साइबर धोखाधड़ी कर ली गई है। कोतवाली शिवली कीसाइबर हेल्प डेस्क ने कार्यवाही करते हुए पूरे पैसे ठगी के शिकार सूरज के खाते में वापस करा दिए ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *