विशाल दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए चौबेपुर के ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला,पहलवानों का बढ़ाया उत्साह
राजू शुक्ला
अकबरपुर। अकबरपुर रनिया विधानसभा क्षेत्र के लंकापुरी मैदान में आयोजित विशाल दंगल में चौबेपुर के ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। तथा उनके दमखम, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की। खास बात यह रही कि इस विशाल दंगल के आयोजन का संपूर्ण खर्च राजेश शुक्ला जी द्वारा वहन किया गया।
पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करना आवश्यक
राजेश शुक्ला ने कहा कि दंगल हमारी समृद्ध भारतीय परंपरा और ग्रामीण खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजन पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ युवाओं में साहस, आत्मविश्वास, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करते हैं।उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेलों को जीवंत बनाए रखना और युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करना आवश्यक है। दंगल जैसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पहलवानों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की तथा उत्साहपूर्वक दंगल का आनंद लिया।