Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > परौंख में समय से काम पूरे किए जाएं-कमिश्नर

परौंख में समय से काम पूरे किए जाएं-कमिश्नर

Spread the love

सुनाद न्यूज

31 मई 2022

रोहित त्रिपाठी
कानपुर देहात।राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के जनपद कानपुर देहात के तहसील डेरापुर क्षेत्र के ग्राम परौंख में दिनांक 3 जून को संभावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत मंडलायुक्त डॉ राजशेखर ने परौंख गांव पहुंचकर कार्यक्रम स्थल, पंडाल, पार्किंग, पथरी देवी मंदिर, अंबेडकर पार्क, मिलन केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, झलकारी बाई राजकीय विद्यालय आदि का निरीक्षण किया। झलकारी बाई राजकीय विद्यालय में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की । इस मौके पर मंडलायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराने हेतु संपूर्ण व्यवस्थाएं दुरस्त कर ले, अधिकारीगण कार्यों में लापरवाही ना करें, समय से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पार्किंग वीआईपी, मीडिया दीर्घा अलग-अलग बनाई जाए। वहां पर साइनेज इत्यादि भी लगाएं, इस मौके पर जिलाधिकारी नेहा जैन, पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन गरिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *