बैठक कर समस्याओं पर किया विचार

सुनाद न्यूज

01 जून 2022

कानपुर देहात।सिंचाई विभाग कोठी शिवली में राजस्व कर्मचारी सिंचाई संघ की बैठक मंगलवार को कुलदीप की अध्यक्षता मे आहूत की गई। सिंचाई संघ के मंत्री दीपकांत ने सींचपालो की पदोन्नती का मुद्दा उठाया। विकास दीक्षित ने शिवली नहर कोठी पर शौचालय व मूलभूत सुविधाएं ना होने पर रोष जताया। राम जी मिश्रा ने नहर कोठी की भूमि की सीमांकन की मांग उठाई। सौरभ त्रिपाठी ने कर्मचारियों की कमी होने की समस्या उठाई। इस मौके पर सुनील पांडेय, राजेन्द्र,संदीप राम सिंह राजकुमार उपस्थिति रहे रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *