Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > कानपुर देहात > मैथा में अधिवक्ताओं ने धूमधाम से ली पद व गोपनीयता की शपथ

मैथा में अधिवक्ताओं ने धूमधाम से ली पद व गोपनीयता की शपथ

Spread the love

–मैथा तहसील में अधिवक्ताओं की नवीन कार्यकारिणी को सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने दिलाई शपथ

कानपुर देहात। लायर्स एसोसिएशन तहसील मैथा के सम्पन्न हुए चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शनिवार को मुख्य अतिथि अकबरपुर रनिया भाजपा सांसद देवेन्द्र सिंह भोले विशिष्ट अतिथि रसूलाबाद विधायक पूनम शंखवार ने शिरकत की। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने लायर्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश राजपूत उपाध्यक्ष शिववीर सिंह चौहान महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान सहमंत्री आकांक्षा द्विवेदी कोषाध्यक्ष अनुराग स्वर्णकार पुस्तकालय अध्यक्ष बलीशंकर चतुर्वेदी आडीटर अजय कुमार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने बार और बेंच में समन्वय स्थापित कर वादकारियों के हित में कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा गरीब, शोषित, पीड़ितों को न्याय दिलाने और समाज को नई दिशा देना ही अधिवक्ताओं की प्राथमिकता होना चाहिए। विशिष्ट अतिथि पूनम शंखवार ने अधिवक्ताओं से गरीबों व वंचितों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की अपील की। तथा पेयजल की समस्या को देखते हुए एक वाटर कूलर देने को कहा। इस मौके पर पूर्व लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष कुलदीप तिवारी राजा,भूपेंद्र सिंह,सुधीर सिंह भदौरिया सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *