घर घर तक पहुँचा रहा स्वास्थ्य जानकारी

सुनाद न्यूज

31 मई 2022
कानपुर देहात।कानपुर देहात के बैरी दरियाव के एकमात्र सामुदायिक रेडियो वक्त की आवाज घर घर तक पहुँचा रहा है। जरिया कार्यक्रम स्वास्थ्य बाण बन रहा है। संस्था के सहयोग से सामुदायिक रेडियो वक्त की आवाज में चल रही है स्वास्थ्य से जुडी श्रृंखला “स्वास्थ्य बाण स्वास्थ्य से जुड़े हुए विषय जैसे कि गर्भावस्था से लेकर शिशु के जन्म तक की देखरेख ,स्तनपान ,तपेदिक और कोविड के उपयुक्त व्यवहार परिवर्तन की जानकारी दी जा रही है ,श्रृंखला का रेडियो प्रसारण शनिवार सुबह 08.05 मिनट पर और पुनः प्रसारण बुधवार दोपहर 12.25 पर किया जा रहा है। न केवल रेडियो प्रसारण के द्वारा बल्कि गाँव गाँव जाकर”स्वास्थ्य बाण श्रृंखला सीमित प्रसारण के माध्यम से जन जन को जागरूक कर रही है ।
सामुदायिक रेडियो वक्त की आवाज़ 91.2 एफ एम की कोऑर्डिनेटर राधा शुक्ला ने बताया कि मातृ मृत्यु दर ,शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए पोषण ,सही जानकारी और कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाकर उन्हें सुरक्षित रखा जा सकता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *