डीएम,एसपी ने परौंख गांव पहुंच लिया जायजा, दिए निर्देश

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राज्यपाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद कानपुर देहात के तहसील डेरापुर क्षेत्र के ग्राम परौंख में 3 जून को संभावित दौरे के दृष्टिगत जिलाधिकारी नेहा जैन व पुलिस अधीक्षक स्वप्रिल ममगाई ने गांव चले गए कार्यों का पहुंच कर जायजा लिया। दोनो अधीकरियों ने कार्यक्रम स्थल, ओपन जिम, पथरी देवी मंदिर, अंबेडकर पार्क, मिलन केंद्र, इसके पश्चात प्राथमिक विद्यालय माहोई, गेल इंडिया लिमिटेड में पहुंच कर वहां के व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उपस्थित मातहतों को निर्देशित किया कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी डेरापुर साक्षी शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए के सिंह, डीएफओ अनिल कुमार द्विवेदी आदि अधिकारी गण मौजूद रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *