कानपुर देहात के किसान राजकुमार त्रिपाठी को मिला यूपी इन्नोवेशन अवार्ड

उप कृषि निदेशक रामबचन राम के प्रयास लाए रंग,जिले का नाम हुआ रोशन

लेमन ग्रास की खेती में किसान राज कुमार त्रिपाठी ने निभाई अग्रणी भूमिका

गीतेश अग्निहोत्री/सुनाद न्यूज

कानपुर देहात,03 मार्च 2024। प्रदेश एग्रोटेक किसान मेला, कृषि प्रदर्शनी व यूपी इन्नोवेशन अवार्ड 2024 का आयोजन राष्ट्रीय कृषि एवं खाद्य परिषद, नई दिल्ली तथा कृषि विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में राष्ट्रीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ में 0 1मार्च से 3 मार्च तक आयोजित किया गया। जिले के गांव बरौर के किसान राज कुमार त्रिपाठी को लेमनग्रास उत्पादन में इन्नोवेटिव कार्य करने के लिए यूपी इन्नोवेशन फार्मर एवार्ड हेतु चयनित किया गया। तुषार शर्मा, निदेशक राष्ट्रीय कृषि एवं खाद्य परिषद नई दिल्ली द्वारा इनोवेशन अवार्ड प्रदान किया गया। जिले के उप कृषि निदेशक रामबचन राम भी साथ में मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पुरस्कार के रुप में किसान राज कुमार त्रिपाठी को 11 हजार रुपये व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *