Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > कृषि दर्शन > बेमौसम बारिश ने कानपुर देहात के किसानों के अरमानों पर फेरा पानी,मदद की गुहार

बेमौसम बारिश ने कानपुर देहात के किसानों के अरमानों पर फेरा पानी,मदद की गुहार

Spread the love

 

गीतेश अग्निहोत्री/सुनाद न्यूज

कानपुर देहात,03मार्च 2024। दो दिन से बेमौसम बारिश होने से किसानों की फसलों को जिले भारी नुकसान होने का अनुमान है। बड़ी संख्या में किसानों की आलू की फसल खेत में खुदी पड़ी है। जिसके खराब होने का खतरा बढ़ गया है। रनियां, मैथा,शिवली,मूसानगर,रसूलाबाद,सिकंदरा,डेरापुर में कटी पड़ी लाही भी खराब होने लगी है। गेहूं की फसल तेज हवा से गिर गई है। जिससे उत्पादन पर असर पड़ेगा। कई जगहों पर ओला गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। मैथा में नायब तहसीलदार अनिल कुमार चौधरी ने बेमौसम बरसात से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को नुकसान की रिपोर्ट देंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *