समस्याओं को लेकर मैथा में शिक्षक बीईओ को देंगे ज्ञापन
कानपुर देहात,03 मार्च 2024। बीआरसी मैथा में खंडशिक्षा अधिकारी को शिक्षक समस्याओं को लेकर सोमवार को ज्ञापन देगे। मैथा ब्लाक उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक महामंत्री बृजेश यादव ने बताया कि ऑनलाइन उपस्थिति तथा डिजिटाइजेशन,प्रत्येक कैलेंडर वर्ष में 31 दिवस उपार्जित अवकाश, दितीय शनिवार अवकाश, अर्द्ध आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किए जाने,अनावश्यक शिक्षको का उत्पीड़न बंद करने सहित कई समस्याओं के निस्तारण के लिए ज्ञापन दिया जायेगा।
