Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > 5 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं बहाल हो सकी विद्युत आपूर्ति-

5 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं बहाल हो सकी विद्युत आपूर्ति-

Spread the love

कहिंझरी विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जैतपुर में सोमवार को आई आंधी में एक विद्युत पोल टूट जाने से ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया जिसके बाद गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, और करीब 5 दिन बीत जाने के बाद अभी भी वहां की कोई सुध लेने वाला नहीं है, ग्रामीण अंधेरे में जीवन-यापन करने को मजबूर हैं।
गांव के भोला ठाकुर, रमेश चंद्र, ने बुधवार को मानव सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई, आशुतोष त्रिवेदी ने एसडीओ आई.सी. तिवारी से बात कर जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कराने का निवेदन किया।
एसडीओ आई.सी. तिवारी ने बताया कि आंधी आ जाने की वजह से कई जगह पर विद्युत पोल टूट गए हैं इस वजह से इस तरह की समस्याएं आ रही हैं जल्द से जल्द इसका निदान कराया जाएगा।
राघवेंद्र सिंह ,प्रतीक सिंह, दिनेश सिंह ,मिथिलेश ,प्रांशु सिंह ,विजय बहादुर ,राजेश आदि ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द उनके गांव में विद्युत आपूर्ति बाहल करवाई जाए।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *