Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > 1994 बीघा सरकारी भूमि का होगा सत्यापन

1994 बीघा सरकारी भूमि का होगा सत्यापन

Spread the love

सुनाद न्यूज टीम

25 मई 2022

कानपुर देहात। ज्यादा भूमि विवाद व कब्जे की शिकायत आने पर कानपुर देहात की मैथा तहसील की बारनपुर कहिंजरी की सरकारी भूमि का सत्यापन कराया जाएगा। इस बीच अवैध कब्जा पाए जाने पर अवैध कब्जेदारों को बेदखल भी किया जाएगा। मैथा की बारनपुर कहिंजरी की दो हजार बीघा ग्राम समाज की भूमि का सत्यापन कराए जाने की तैयारी है। इसके लिए लेखपालों की टीम भी गठित कर दी गई। इस तरह के सत्यापन का काम पहली बार इतने बड़ी भूमि के लिए होने जा रहा है। मैथा तहसील के राजस्व गांव बारनपुर कहिंजरी में नवीन परती व ऊसर की 1994 बीघा भूमि है। इसी भूमि पर कब्जों की शिकायतें आती है। पहले लेखपालों की गठित टीम अभिलेखागार से कागजातों का मिलान किया जाएगा। यह भी टीम तय करेगी कि नियमानुसार कितने लोग काबिज है और कितने लोग अवैध हैं। पंद्रह दिन में टीम अपनी रिपोर्ट एसडीएम को देगी। इसके बाद स्थलीय काम शुरू होगा

यह टीम सत्यापन में लगाई गई
राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के साथ लेखपाल रामासरे,नन्द किशोर की टीम गठित की गई। टीम प्राथमिक तौर पर अभिलेखागार से कागजातों के आधार सत्यापन करेगी।

बोले जिम्मेदार-
मैथा तहसील के बारनपुर कहिंजरी के 1994 बीघे नवीन परती व ऊसर में दर्ज भूमि का सत्यापन कराया जाने के लिए टीम गठित की गई है। एक पखवारे में सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद मौके पर कार्रवाई की जाएगी-रमेश कुमार,एसडीएम,मैथा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *