डीएम ने सड़क सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली को दिखाई हरी झण्डी

 

सुनाद न्यूज

27 मई 2022

कानपुर देहात। डीएम नेहा जैन ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष से सीएससी एवं वीएलईद्वारा बाइक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
बाइक रैली माती मुख्यालय से होते हुए नबीपुर, जैनपुर, बारा जोड, शहजादपुर, अकबरपुर, माती तथा पुनः मुख्यालय में रैली समापन किया गया। इस रैली के माध्यम से जनमानस को सड़क सुरक्षा हेतु जागरूक किया गया। डीएम ने कहा कि जनपद में अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा के नियमों को जनमानस को जानकारी दे। सभी बाइक सवार हेलमेट का अवश्य प्रयोग करें।इससे जीवन की सुरक्षा एवं धूल मिट्टी आदि से भी बचाव होता है।उन्होंने कहा कि चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता, ईडीएम तेजस्वी,जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन, सीएचसी प्रभारी अमित सिंह, मनीष श्रीवास्तव, अमित कुमार, सचिन पुरवार, रामचन्द्र राजपूत, संदीप भदौरिया, अंकित शुक्ला, सुरेन्द्र प्रताप, मो तालिब, उदय प्रताप सिंह, बलराम कुमार, सर्वेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *