Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > मुख्य सचिव व डीजीपी ने परौंख गांव का किया निरीक्षण

मुख्य सचिव व डीजीपी ने परौंख गांव का किया निरीक्षण

Spread the love

-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के3 जून के आगमन है प्रस्तावित

सुनाद न्यूज
24 मई 2022
कुलदीप गौड़
कानपुर। कानपुर देहात के डेरापुर तहसील क्षेत्र के गांव परौख मे संभावित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के3 जून के आगमन के दृष्टिगत गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों व अन्य व्यवस्थाओ का जायजा लेने हेतु मंगलवार की सुबह मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान ने गांव का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों सुरक्षा व्यवस्थाओं व विकास कार्यों के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में किसी प्रकार की लापरवाही ना होने पाए इसके लिए संपूर्ण व्यवस्थाए पहले से ही दुरुस्त कर ले। इसके पश्चात मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, मंडल आयुक्त कानपुर, मंडल राजशेखर एडीजी कानपुर भानु भास्कर ने पथरी देवी मंदिर, अंबेडकर पार्क, मिलन केंद्र, कार्यक्रम स्थल आदि का जायजा लिया। कमियों को अधिकारियों को सुधारने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव व डीजीपी ने आंवले के पौधे रोपे

परौख गांव में बन रही अमृत वाटिका में मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक ने आंवले के पौधे रोपित किये। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से कोई चूक न हो जाए इस मामले में अधीनस्थों को कड़े निर्देश भी दिए। इस मौके पर कानपुर मंडलायुक्त डा. राजशेखर, एडीजी कानपुर जोन भानु भास्कर, आईजी कानपुर जोन प्रशांत कुमार, डीएम नेहा जैन, पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई, सीडीओ सौम्या पांडेय, डीएफओ अनिल द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी गण निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे। वही पथरी देवी मंदिर निरीक्षण के दौरान मंदिर में रखे एक बॉक्स का परीक्षण करने एवं बगल के रास्ते को वैरीके

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *