Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > एमटेक के छात्र प्रभात के थ्रीडी माडल के आधार पर हुई लीवर सर्जरी

एमटेक के छात्र प्रभात के थ्रीडी माडल के आधार पर हुई लीवर सर्जरी

Spread the love

कानपुर के एचबीटीयू के विशेषज्ञों के निर्देशन में छात्र ने तैयार किया मॉडल

सुनाद न्यूज टीम
20 मई 2022।

कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी कानपुर के विशेषज्ञों के बनाए थ्रीडी प्रिंटिंग माडल की मदद से लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में एक जटिल लीवर सर्जरी की गई। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर प्रोफेसर जितेंद्र भास्कर के निर्देशन में एमटेक के छात्र प्रभात अग्निहोत्री ने एचबीटीयू की मदद से सर्जरी के पहले लीवर की थ्री डी इमेजिंग करके थ्री डी प्रिंटिंग की मदद से मॉडल तैयार किया जिसके आधार पर सफल आपरेशन किया गया। इस तरह का पहला आपरेशन समझा जा रहा है।

एचबीटीयू के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर प्रोफेसर जितेंद्र भास्कर ने इस बताते हुए कहा कि, जिस युवक की सर्जरी के लिए मुझसे संपर्क किया गया था।उसके लीवर के पिछले हिस्से में जटिल समस्या थी। मेरे निर्देशन में एमटेक के छात्र प्रभात अग्निहोत्री ने मरीज के सिटी स्कैन और एमआरआई की लेटेस्ट जांच रिपोर्ट और फिल्म के आधार पर थ्री डी प्रिंटिंग से मॉडल तैयार किया। थ्री डी मॉडल बनाकर उसका हल निकाला जाता है। इस केस में भी ऐसा ही हुआ। जिससे डॉक्टरों को काफी मदद मिली और सर्जरी सफल हुई। थ्री डी मॉडल बनाने के बाद डॉ विवेक गुप्ता की टीम इसमें डॉ दिव्या मेहरोत्रा, डॉ सुमित, डॉ अभिजीत चंद्रा और डॉ संजय त्रिपाठी शामिल थे। सर्जरी से पहले सभी ने मॉडल के आधार पर पूरी प्लानिंग की थी। सर्जरी के वक्त प्रो भास्कर के सहयोगी प्रभात अग्निहोत्री भी ऑपरेशन थिएटर में मौजूद रहे थे।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *