सुनाद न्यूज
20 मई 2022
रोहित त्रिपाठी
रनियां। नगर पंचायत रनिया के चिरानापुरवा में गुरुवार की भोर एक युवक ने संदिग्ध हालात में तमंचे से गोली मारकर हत्या कर ली। गोली की आवाज सुन मां उठ गई। इसके बाद सुबह जब से मां उठी तो देखा कि कमरे में खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी रनिया पुलिस ने छानबीन शुरू की। रनिया पुलिस ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारी को दी। मौके पर पहुंचे सीओ, कोतवाल पहुंचकर जांच शुरू की।
मूलरूप से रसूलाबाद के इटैली गांव के रहने वाले दशरथ सिंह अपने परिवार के साथ चिराना का पुरवा में मकान बनाकर रहने लगे है। जितेंद्र व दीप की विवाहित है। जितेंद्र व उसकी पत्नी रिंकी साथ में रहते है। वही दीप व उसकी पत्नी रजनी दिल्ली में रह रहे है। राहुल अविवाहित था। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि राहुल घाटमपुर में एक आटा मिल में काम करता था। पिछले एक सप्ताह से वह परेशान चल रहा था। बुधवार की रात सब लोगो ने खाना पीना कर अपने अपने कमरे में सोने चले गए। मां रानी सिंह ने बताया कि लगभग तीन बजे गोली की आवाज सुनी,उठकर देखा तो राहुल अपने कमरे में नही था।
शव के पास पड़ा मिला तमंचा व खोखा
अन्य कमरों में जाकर देखा तो राहुल खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। उसके बाद तमंचा,खोखा व मोबाइल मौके पर पड़ा था। जोर जोर से रोने लगी। उनके रोने की आहट सुन घर के अन्य परिजन भी भागे। उन्होंने देख घटना की जानकारी रनिया पुलिस को दी।
पुलिस ने शुरू की जांच,आत्महत्या की तहरीर
घटना की सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। घटना स्थल पर पहुंचे सीओ प्रभात कुमार, कोतवाल विनोद पांडेय ने जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस संबध में कोतवाल विनोद पांडेय ने बताया कि घटना स्थल से तमंचा, खोखा व मोबाइल बरामद कर लिया गया है। परिजनों ने आत्महत्या की तहरीर दी है।