Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > हरियाणा में सड़क हादसे में कानपुर देहात के चार युवकों की मौत

हरियाणा में सड़क हादसे में कानपुर देहात के चार युवकों की मौत

Spread the love

सूचना पर परिजनों का हाल बेहाल

सुनाद न्यूज
20 मई 2022।

निखिल चौरसिया

रसूलाबाद (कानपुर देहात)। हरियाणा में बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से कानपुर।देहात के रसूलाबाद के रहने वालेचार युवकों की मौत हो गई। यह खबर जब गांव में पहुंची तो गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं पर घायलों को देखने और शवों को लेने हरियाणा राज्य को रवाना हो गए।
हरियाणा राज्य के रोहतक के निकट स्थित बहादुरगढ़ में केएमपी एक्सप्रेस वे में कार्य कर रहे मजदूर कार्य करने के बाद हाईवे के किनारे बैरिकेड लगाकर सो गए थे तभी रात्रि को अचानक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सो रहे 14 लोगों को रौंद दिया और अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया इस दौरान 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इन युवकों की सड़क हादसे में चली गई जान
चार युवक रसूलाबाद क्षेत्र के ही निवासी हैं जिसमें इटैली ग्राम पंचायत का मजरा रिवरी निवासी सुशील 25 पुत्र रूपन, सोनू 20 पुत्र बहादुर, कांति स्वरूप 18 पुत्र चंद्रपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं माल का पुरवा ग्राम पंचायत का मजरा दांती निवासी नीरज 18 पुत्र रूपन की भी हादसे में जान चली गई। वहीं इसके अलावा दर्जन भर लोगों का रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है। जब यह खबर रसूलाबाद क्षेत्र के दांती गांव में पहुंची तो परिजन रो रो कर बेसुध थे। किसी के घर में विवाह तो किसी के घर में अन्य कार्यक्रम होने थे। आर्थिक तंगी के चलते युवक कार्यक्रमों से पहले कुछ धन जुटाने के लिए बाहर गए हुए थे लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो जायेंगीं।

विधायक पूनम संखवार ने दी सांत्वना

पूरे घटनाक्रम की जानकारी जब क्षेत्रीय विधायक पूनम संखवार को हुई तो उन्होंने तत्काल परिजनों से फोन पर वार्ता कर ढांढस बंधाया और कहा कि मृतक के परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *