Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > आबादी के बीच रखा ट्रांसफार्मर हादसों को दे रहे हैं दावत

आबादी के बीच रखा ट्रांसफार्मर हादसों को दे रहे हैं दावत

Spread the love

सुनाद न्यूज

19 मई 2022।

रोहित तिवारी
रनियां (कानपुर देहात)। नगर पंचायत रनिया में जगह-जगह बिजली विभाग की लापरवाही के चलते खुले में रखे ट्रांसफार्मर हादसों को दावत दे रहे हैं। सड़क के किनारे लगे इन ट्रांसफार्मरों से कई बार हादसे हो भी हो चुके हैं। बरसात के दिनों में करंट का खतरा बन बना रहता है। इसके बावजूद बिजली विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है और उसके पास सुरक्षा के लिए लोहे की जाली तक नहीं लगाई है। जिससे इन ट्रांसफार्मर के आस पास के लोगों में हादसे को लेकर हमेशा भय बना रहता है।
रनिया में चिटीकपुर मोहल्ले में 100 केवीए, पड़ाव में चार सौ केवीए, किशरवल रोड में 250 केवीए व कटका रोड किनारे 100केवीए के खुले में ट्रांफार्मर रखे हुए है। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते ट्रांसफार्मर के चारों ओर का लोहे की जाली लगाने का आदेश प्रशासन दिया था। इसके बाद भी रनिया नगर पंचायत में कई जगह ट्रांसफार्मरों के चारो ओर लोहे की जाली नहीं लगाई गई है। जिनसे कभी भी हादसा हो सकता है। राहगीरों को मजबूरी में वहां से गुजरना पड़ता है। गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मरों से चिगारी निकलना व स्पार्किंग होना आम बात है। कभी कभी ट्रांसफार्मरों से निकलने वाली एक छोटी सी चिगारी भी बड़ा रूप ले सकती है। इसको लेकर लोगों में भय बना हुआ है। वहीं अधिशासी अभियंता अनिल आहूजा ने बताया कि रनिया में खुले में रखे ट्रांफार्मरो की जानकारी है। शासन को सुरक्षित सुधार योजना के तहत प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृत होने के बाद जल्द लोहे को जाली लगवाई जायेगी।

 किशरवल रोड का ट्रांफार्मर सबसे घातक
रनिया। मैथा रनिया मार्ग पर हाईवे से कुछ ही दूरी पर किशरवल रोड में 250 केवीए का ट्रांफार्मर खुले में रखा हुआ है। ट्रांफार्मर के आसपास कई मकान बने है। गर्मी के मौसम में यहां किसी भी समय हादसा हो सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *