Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > लूट की ताबड़तोड़ वारदातें,खुलासा कर पुलिस ने बदमाशों को दी मात

लूट की ताबड़तोड़ वारदातें,खुलासा कर पुलिस ने बदमाशों को दी मात

Spread the love

 

कानपुर देहात,14दिसंबर 2023। कोतवाली शिवली इलाके में बदमाशों ने लूट की घटनाओं को ताबड़तोड़ अंजाम दिया। इधर पुलिस ने भी लगातार तीन दिनों के अंदर दो घटनाओं का खुलासा कर बदमाशों को जेल भेजने में सफलता पाई।

इंस्पेक्टर शिवनारायन सिंह ने बताया कि गुरुवार को मैथा चौकी प्रभारी राम सिंह,सिपाही मनोज पटेल,रोहित, सत्यवीर के साथ गस्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर खखरा नहर पुल के पास खड़े दो युवकों को टोंका। पुलिस बल को देख दोनों भाग खड़े हुए। पुलिसने दौड़ा कर दोनों को पकड़ लिया। भागने का कारण 9 दिसंबर को दंपति के साथ लूट की घटना को बताया। पकड़े गए युवक कानपुर नगर के थाना सचेंडी के संभलपुर नई बस्ती का राधाकिशन व थाना सचेंदी के रोहितेपुर के रूपेश निकले। दोनों ने सरगना बबलू के साथ मिलकर 9 दिसंबर की रात टिकरा से विवाह समारोह से लौट रहे बाइक सवार मदारपुर गांव के सुशील कुमार द्विवेदी व उनकी पत्नी जागेश्वरी को रोककर जेवरात लूट लिए थे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *