Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > आपरेशन लंगड़ा -लूट के दो आरोपियों के पैर में लगी गोली

आपरेशन लंगड़ा -लूट के दो आरोपियों के पैर में लगी गोली

Spread the love

 

मैथा नहर पर 6 दिसंबर को गार्ड से बाइक मोबाइल लूटकांड का खुलासा

कानपुर देहात,13 दिसंबर 2023। मैथा नहर पर जसपुरवा के पास गार्ड अनिल से बाइक मोबाइल लूटकांड के आरोपियों से पुलिस से मुठभेड़ हुई है।जिसमें दो के पैर गोली लगी है।

बाइक सवारों के फायरिंग करने पर हुई मुठभेड़-इंस्पेक्टर शिवनारायन सिंह

मंगलवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान मैथा नहर की तरफ से आ रही एक सफेद अपाचे मोटरसाइकिल जिस पर सवार तीन व्यक्तियों को पूछताछ हेतु पुलिस ने रुकवाने का प्रयास किया। वह नहीं रुके और रोड से कच्चे रोड की तरफ भागने लगे वा भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग में दो व्यक्तियों को पैर में गोली लगी है।

मुठभेड़ में दो को गोली लगी,तीसरा भागते समय धरा गया-सीओ शिव ठाकुर

पकड़े गए अभियुक्त साहिल पुत्र बब्बू निवासी बिकरू थाना चौबेपुर कानपुर नगर,मेहताब उर्फ भूरा पुत्र जयकुल हक निवासी बिकरू थाना चौबेपुर कानपुर नगर, इमरान पुत्र स्वर्गीय अजीज निवासी शंकर नगर उपरोक्त अभियुक्तगण में से दो अभियुक्त जिसमें साहिल के बाएं पैर में और मेहताब के दाहिने पैर में जवाबी फायरिंग के दौरान गोली लगी है जामा तलाशी से अभियुक्तगण से मोबाइल फोन बरामद हुए हैं जिसमें से एक मोबाइल दिनांक 6/12/2023 की लूट की घटना से संबंधित होना पाया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *