सीडीओ जल प्रहरी बन बचा रही नदी,मिला सम्मान

मुख्य विकास अधिकारी को जल प्रहरी अवार्ड से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित

जल संरक्षण पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा चलाये गये जल संरक्षण कार्यक्रम एवं नून नदी को पुनजीर्वित किए जाने के तहत किया गया सम्मानित

सुनाद न्यूज बना जल बचाओ अभियान की आवाज

गीतेश अग्निहोत्री/सुनाद न्यूज

कानपुर देहात 14 दिसम्बर 2023।जल शक्ति मंत्रालय नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के संयुक्त कार्यक्रम में नई दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में आयोजित जल प्रहरी सम्मान समारोह -2023 में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन कानपुर देहात को जल संरक्षण पर किये गये उत्कृष्ट कार्यो एवं नून नदी को पुनजीर्वित किए जाने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी के पद पर रहते हुए यह कार्य जनमानस के सहयोग से संभव हो पाया है। उन्होंने जल संरक्षण और प्रबंधन के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को धन्यवाद दिया और कहा कि यह सम्मान उन्हें अत्यधिक प्रोत्साहित करेगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *