Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > कार पेड़ से टकराई,भाई बहन सहित चार की मौत

कार पेड़ से टकराई,भाई बहन सहित चार की मौत

Spread the love

कानपुर देहात, 23नवंबर 2023। थाना गजनेर की पुलिस चौकी पामा के गांव हृदयपुर के पास सड़क किनारे के पेड़ से कार टकरा गई। जिससे चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। और पांच लोग घायल हो गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। और घायलों के हालचाल भी जाने। एसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि चार लोगों की मौत हो गई है। वह घायलों से भी मिले।

घटनाक्रम के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि थाना गजनेर के भैथाना के जय सिंह की 28 नवंबर को शादी होनी थी। प्रिया सेंगर को अन्य परिजनों के साथ बंथरा , विधूना से अर्टिगा गाड़ी से लेकर भैथाना लौट रहा था। घायल प्रदीप गाड़ी चला रहा था अर्टिगा गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें भाई रजपाल व बहन प्रिया सेंगर सहित चार लोगों की मौत हो गई। जब कि पांच लोग घायल हो गए।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *