कानपुर देहात। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने शिवली कोतवाल के साथ छठ पूजा एवं विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शिवली कस्बा समेत आसपास क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का एहसास दिलाया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक फ्लैग मार्च करते हुए कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर, केशरी नेवादा समेत सभी छठ पूजा के स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिवली कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह को सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए हैं। फ्लैग मार्च निकाले जाने से अमन पसंद लोगों ने राहत महसूस की। फ्लैग मार्च के दौरान अतिरिक्त इंस्पेक्टर अच्छेलाल पाल,उप निरीक्षक आनंद पांडेय,प्रशांत सिंह व समस्त चौकी प्रभारी मौजूद रहे।