शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से रसूलाबाद में पीआरवी के सिपाही की मृत्यु
रसूलाबाद,कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सूचना पाकर मौके पर जा रहे पीआरबी वाहन पर सवार आरक्षी अजय प्रताप को मोबाइल पर किसी से बात करने के दौरान रसूलाबाद बिसधन रोड पर आदर्श गार्डन के समीप अज्ञात वाहन ने उसके टक्कर मार दी। जिससे आरक्षी के गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें सीएचसी रसूलाबाद लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस की सूचना पर शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद से परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
रसूलाबाद थाने में नियुक्त पीआरबी वाहन के चालक होमगार्ड राजकिशोर और आरक्षी अजय प्रताप (30) ड्यूटी के दौरान सूचना पाकर कहीं जा रहे थे । रसूलाबाद बिसधन रोड पर आरक्षी नीचे उतरकर मोबाइल से किसी से बात करने लगा। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। सीएचसी रसूलाबाद लाए जाने पर डॉक्टर सौरभ शाक्य ने आरक्षी अजय प्रताप मृत घोषित कर दिया। मृतक आरक्षी शादीशुदा था, उसके एक पुत्र है। घटना की सूचना पर सीओ आलोक चौधरी,सीओ यातायात विनय कुमार सिंह,थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह मौके पर पहुंचे।