Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > Blog > कानपुर देहात की 320 बीघा भूमि ग्राम सभा में दर्ज करने के आदेश

कानपुर देहात की 320 बीघा भूमि ग्राम सभा में दर्ज करने के आदेश

Spread the love

कानपुर देहात के राजस्व गांव बारनपुर कहिंजरी की जमीन से जुड़ा मामला

फर्जी इंद्राज से दर्ज कराई गई थी भूमि,एसडीएम मैथा की कोर्ट का फैसलाएसडीएम मैथा प्रतिभा मिश्रा

अभिनव अग्निहोत्री 

कानपुर देहात। एसडीएम मैथा प्रतिभा मिश्रा ने 320 बीघा बेशकीमती जमीन को ग्राम सभा में दर्ज किए जाने के आदेश दिए है। जिससे हड़कंप मचा हुआ है।

नामिका अधिवक्ता पीके गुप्ता
तहसील मैथा के ग्राम सभा के नामिका अधिवक्ता पीके गुप्ता ने बताया कि अकबरपुर तहसील के समय राजस्व गांव बारनपुर कहिंजरी में 61 साल पुराने पट्टों के करीब 320 बीघा बेशकीमती जमीन का मामला है। जिसकी जमीन जालसाजी करके  आवंटन के करीब 20 से 30 वर्ष बाद वर्ष 1980-85 के मध्य 1385 से 1395 फसली के मध्य फर्जी ढंग से दर्ज कर दिए गए। इसी मामले को लेकर वर्ष 2018 में अनिल कुमार दीक्षित ने समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई। तत्कालीन ग्राम प्रधान ध्यानपाल सिंह राजस्व परिषद में शिकायत दर्ज कराई थी। कई बार की अधिकारियों के जांच में इस फर्जी बाड़े का खुलासा हुआ। इसके बाद तहसील मैथा में एसडीएम की अदालत में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 के तहत 38(5) का वाद वर्ष 2005 में दर्ज किया गया। इस मामले में करीब 75 लोग प्रभावित होंगे। उक्त जमीन कई कई बार बिक्री भी को जा चुकी है। एसडीएम प्रतिभा मिश्रा की कोर्ट ने 5 नवंबर को फर्जी ढंग से दर्ज करीब 320 बीघा जमीन ग्राम सभा के नाम दर्ज किए जाने के आदेश कर दिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *