Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > कानपुर देहात > भरत सिंह ने विजेताओं को दिए पुरस्कार,वीर सैनिकों का किया सम्मान

भरत सिंह ने विजेताओं को दिए पुरस्कार,वीर सैनिकों का किया सम्मान

Spread the love

भुजपुरा जिला पंचायत क्षेत्र में ग्राम पंचायत अलियापुर में दौड़ प्रतियोगिता एवं सैनिक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, युवाओं ने दिखाया उत्साह, वीर जवानों का हुआ सम्मान

कानपुर देहात। क्षेत्र के भुजपुरा जिला पंचायत के ग्राम अलियापुर में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने, ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा देश की सेवा में समर्पित सैनिकों के सम्मान में भव्य दौड़ प्रतियोगिता एवं सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भरत सिंह सेंगर (भुजपुरा जिला पंचायत प्रत्याशी),अमरेश सिंह चौहान, सोनू त्रिपाठी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जंग बहादुर, राजनेश सिंह चौहान,निर्भय चौहान, सेना के जवान पिंकू,मोहित आर्मी, अशोक आरपीएफ,कल्लू सिंह चौहान, पहलू राजावत, ग्राम प्रधान गोपाल गौतम रहे।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *