Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > चोरी की घटनाओं में शामिल रहे दो आरोपी गिरफ्तार-शिव नारायण सिंह

चोरी की घटनाओं में शामिल रहे दो आरोपी गिरफ्तार-शिव नारायण सिंह

Spread the love

बाघपुर चौकी इंचार्ज विकल्प चतुर्वेदी को मिली सफलता

कानपुर देहात,22 नवंबर 2023। चोरी की नियत से घूम रहे दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए एक युवक के पास से अवैध तमंचा व कारतूस तलाशी में मिले हैं। पकड़े गए आरोपियों ने कई चोरी की घटनाएं भी कबूली हैं।

तार चोरी व बैरी सवाई के सराफ की दुकान में चोरी घटना स्वीकारी-पुलिस

बाघपुर चौकी प्रभारी विकल्प चतुर्वेदी ने बीती रात शेखूपुर गांव के पास कानपुर नगर के थाना संचेडी के गांव रौतेपुर के सुरेश नुनिया,सुनील नुनिया को संदिग्ध हालात में घूमते मिले। तलाशी में सुनील के पास से एक तमंचा व दो कारतूस मिले। दोनो के पास दो हजार रुपए भी बरामद किए। इंस्पेक्टर शिवनारायन सिंह ने बताया कि दोनो ने जनवरी महीने में बिजली के तार की चोरी व एक ज्वेलर के दुकान का ताला तोड़कर चोरी करना भी स्वीकार किया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *