Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > धर्म कर्म > पवन तनय आश्रम में धीरेंद्र शास्त्री हनुमान जी के सामने लगाएंगे हाजिरी

पवन तनय आश्रम में धीरेंद्र शास्त्री हनुमान जी के सामने लगाएंगे हाजिरी

Spread the love

बृजबिहारी द्विवेदी/सुनाद न्यूज

कानपुर देहात,23 नवंबर 2023।शिवली क्षेत्र के रंजीतपुर स्थित पवन तनय आश्रम में शुक्रवार को बागेश्वर पीठाधीश्वर महंत धीरेंद्र शास्त्री का आगमन हो रहा है। गुरुवार को पूरे दिन मंदिर में जिसको लेकर तैयारी होती रही। बागेश्वर मंदिर की तरफ से जारी सूचना में बताया गया है। कि शुक्रवार को कानपुर नगर में कार्यक्रम के बाद दोपहर में रंजीतपुर के पवनतनय आश्रम धीरेंद्र शास्त्री पहुंचेंगे। मंदिर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत करने की तैयारी की जा रही है। पवन तनय आश्रम के महंत गोपालानंद महाराज ने बताया की बागेश्वर पीठाधीश्वर शुक्रवार को यहां पहुंचेंगे। इस मौके पर मंदिर को विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया जा रहा है।

मालूम हो कि अप्रैल महीने में पवन तनय आश्रम में कई दिनों का कार्यक्रम तय हुआ था विधिवत तैयारी भी पूरी कर ली गई थी।हालाकि उस समय कतिपय कारणों से धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम निरस्त हो गया था। इंस्पेक्टर शिवनारायन सिंह ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री का रंजीतपुर के पवनतनय आश्रम में शुक्रवार को महंत गोपालानंद से मुलाकात व मंदिर दर्शन का कार्यक्रम है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *