Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > कानपुर देहात > शुभ मुहूर्त में मनाएं दीपावली

शुभ मुहूर्त में मनाएं दीपावली

Spread the love

🪔 दीपावली पूजन मुहूर्त 🪔

अभिनव अग्निहोत्री 

कानपुर। श्री बांके बिहारी जी सेवा परिवार के संस्थापक व अध्यक्ष राष्ट्रीय कथा व्यास मृदुल जी महाराज ने बताया कि दीपावली महापर्व इस वर्ष अमावस्या तिथि का प्रवेश 8 नवम्बर 2026, रविवार को लगभग प्रातः 10:50 बजे होगा। इससे पूर्व चतुर्दशी तिथि रहेगी। इसके पश्चात अमावस्या तिथि प्रारंभ हो जाएगी।इस वर्ष दीपावली पर शुभ योग होने के कारण प्रातःकाल से ही पूजन का विशेष महत्व रहेगा। सभी श्रद्धालु अपनी सुविधानुसार एवं आचार्य जी के निर्देशानुसार पूजन कर सकते हैं।

शुभ पूजन मुहूर्त

1. प्रातःकालीन मुहूर्त: प्रातः 9:11 बजे से 11:26 बजे तक।

2. लाभ मुहूर्त: प्रातः 9:11 बजे से 11:56 बजे तक।

3. अमृत बेला: दोपहर 1:00 बजे से 2:31 बजे तक।

4. कुम्भ लग्न: दोपहर 1:00 बजे से 2:31 बजे तक।

5. वृष लग्न: सायंकाल 5:37 बजे से 7:34 बजे तक। इस समय लक्ष्मी माता का पूजन विशेष रूप से करें।

6. रात्रिकालीन सिंह लग्न: रात्रि 12:05 बजे से 2:19 बजे तक।

विशेष निवेदन

सभी श्रद्धालु अपनी श्रद्धा एवं सुविधा के अनुसार तथा अपने आचार्य जी के आदेशानुसार पूजन कर सकते हैं।

भगवान श्री गणेश जी एवं भगवती महालक्ष्मी जी का विधि-विधान से पूजन करते हुए अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना करें।

भगवती महालक्ष्मी सभी भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण करें तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली प्रदान करें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *