पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि शुक्ला गर्भगृह निर्माण के लिए प्रथम शिला पूजन करेंगे
अभिनव अग्निहोत्री
कानपुर देहात। शिवली क्षेत्र के बैरी गांव स्थित सांवरा श्याम मंदिर में देवोत्थानी एकादशी को 20 नवंबर को खाटू श्याम का जन्मदिवस मनाया जाएगा। साथ हिंदी के गर्भगृह निर्माण के लिए शिला पूजन भी किया जाएगा। सांवरा श्याम मंदिर के महंत राजेश त्रिवेदी ने बताया कि देवोत्थानी एकादशी के दिन खाटू श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही गर्भगृह निर्माण के लिए प्रथम शिला पूजन पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि शुक्ला करेंगे। साथ ही भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा।