Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > युवा > बाघपुर में स्काउट गाइड को दिया गया प्रशिक्षण -अशोक अवस्थी

बाघपुर में स्काउट गाइड को दिया गया प्रशिक्षण -अशोक अवस्थी

Spread the love

शिवली, कानपुर देहात,22नवंबर 2023। स्काउट गाइड का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बाघपुर इण्टर कालेज बाघपुर में बुधवार को संपन्न हुआ। 58 स्काउट गाइड को प्रथम एवं द्वितीय सोपान प्रशिक्षण के साथ स्काउट गाइड का इतिहास, प्रार्थना, झण्डा गीत, प्रतिज्ञा, नियम, सिद्धांत, ध्वज शिष्टाचार, गांठ बन्धन, प्राथमिक सहायता आदि का सोपान के स्तर के अनुरूप प्रशिक्षण दिया गया।

मतदाता रैली निकाल,किया जागरूक

समापन पर स्काउट गाइड एवं विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली विधालय से प्रारम्भ होकर रामबाजार होते हुए कल्यानपुर शिवली मार्ग से वापस विद्यालय में आकर समाप्त हुयी। इस मौके पर प्रधानाचार्य अमर सिंह यादव, सहायक लीडर टेनर (स्काउट) शशि कुमार शर्मा, जिला सचिव अशोक कुमार अवस्थी, रवीश चन्द्र शर्मा, प्रकाश सिंह, गौरव यादव, विनोद कुमार वर्मा, सुभाष चन्द्र, पुष्कल अवस्थी, अमरेश कुमार, भूपेन्द सिह मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *