Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > 2.75 करोड़ की लागत से मैथा में बनेगा पुल

2.75 करोड़ की लागत से मैथा में बनेगा पुल

Spread the love

मैथा,कानपुर देहात,04 नवंबर। मैथा नहर पर जर्जर पुल की जगह नया पुल बनाने का काम शुरू हो गया है। नया पुल दो करोड़ पचहत्तर लाख रुपए की लागत से बनेगा। पुल बन जाने से डेढ़ सौ गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत भी होगी।

मैथा रनियां रोड बन जाने के कई बाद कस्बे का रामगंगा नहर पर पुराने समय का बना जर्जर पुल नही बन पाया था। अब पुल बनने का काम 2 करोड़ 75 लाख का बजट स्वीकृत होने का बाद काम शुरू हो गया है। जगह की कमी के चलते पुल आने जाने के लिए अलग अलग बनाया जाएगा। पुल के बन जाने से मैथा,बैरी,शोभन,शिवली,बाघपुर,लालपुर,हथिका,सुनवर्षा,मदारपुर,रनियां के करीब एक सैकड़ा गांवों के ग्रामीणों को आने जाने में सहूलियत होने लगेगी। पुल का काम शुरू होने पर मोहम्मद यासीन,धर्मेंद्र सिंह,संतोष,बृजबिहारी द्विवेदी,धर्मेंद्र शुक्ला, नीरज राठौर,शिवम दीक्षित ने पुल का काम शुरू होने पर खुशी जताई है।

मैथा रनियां मार्ग पर मैथा कस्बे में रामगंगा नहर का पुल दो करोड़ पचहत्तर लाख की लागत से बनाया जा रहा है-महेश कुमार, लोक निर्माण विभाग खंड एक

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *