Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > भाजपा-अकबरपुर रनियां विधान सभा सीट पर किसके नाम को मिलेगी हरी झंडी

भाजपा-अकबरपुर रनियां विधान सभा सीट पर किसके नाम को मिलेगी हरी झंडी

Spread the love

कानपुर देहात। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीटों पर दावेदार अपनी अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं कानपुर देहात के अकबरपुर रनियां विधानसभा पर भारतीय जनता पार्टी में कई दावेदार प्रमुख रूप से उभरे है। हालांकि वर्तमान विधायक व प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला की प्रमुख दावेदारी है। लेकिन उन्हें पार्टी के अन्य दावेदारों से कड़ी टक्कर मिलती दिखाई दे रही है। संभावित प्रत्याशियों की तरफ से लखनऊ व दिल्ली के बड़े नेताओं की परिक्रमा भी जारी है। प्रदेश के कई विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के बदले जाने की चर्चा से यहां का माहौल गर्मा जाता है। हालाकि विधायक प्रतिभा शुक्ला के अलावा चौबेपुर के ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला,पूर्व प्रत्याशी सतीश शुक्ला,पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री,मनोज शुक्ला,चेयरमैन अंशू त्रिपाठी,विपिन शर्मा बब्बन के नाम जोरशोर से चर्चा में है। टिकट के लिए संभावित प्रत्याशी अपने संपर्कों के माध्यम से विधायकी की टिकट के लिए लाबिंग कर रहे है। और क्षेत्र में भी भ्रमण कर माहौल बना रहे है। इनमें चौबेपुर के ब्लाक प्रमुख राजेश शुक्ला तेजी से सक्रियता दिखा रहे है। आम लोगों से संपर्क साधने के अनूठे तरीके अपना रहे है। दीपवाली के त्यौहार पर भाजपा संगठन व समाजसेवियों को उनके बधाई व शुभकामनाएं देने का तरीका चर्चा में है। और वह प्रमुख दावेदार बनकर उभर रहे है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *