मानव सेवा संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित हुई

सुनाद न्यूज 

1 अक्टूबर 2023-

विगत कई महीनों से खंण्डित चल रही मानव सेवा संगठन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया जिसकी सूची संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी ने सार्वजनिक की और सभी पदाधिकारियों को काल पर बधाई देते हुए, संगठन के विस्तार व नर सेवा नारायण सेवा को अपने जीवन का आधार मानकर समाज की सेवा के लिए प्रेरित किया।

आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई और एक नये उत्साह और उमंग के साथ संगठन को प्रदेश के कोने – कोने तक पहुंचाया जायेगा, हम सभी तरह से युवाओं के साथ हैं युवाशक्ति के बिना एक सशक्त राष्ट्र की परिकल्पना भी असम्भव है।

कानपुर नगर से शुभम तिवारी को उपाध्यक्ष, गोरखपुर से हिमांशु उपाध्याय को विस्तारक , गोरखपुर से अक्षिता आशीष को महासचिव, कानपुर देहात से गीतेश अग्निहोत्री को सलाहकार,

लखनऊ से रजनीश अवस्थी को कोषाध्यक्ष, शामली से नेपाल सिंह राणा को प्रवक्ता का पद पर घोषित किया गया है।

आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि अभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का और भी विस्तार किया जाएगा, जिसमें उत्कृष्ट समाजसेवियों, वरिष्ठ पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों को भी जगह मिलेगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *