Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > धर्म कर्म > छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा, पवित्रता व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक-राजेश शुक्ला

छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा, पवित्रता व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक-राजेश शुक्ला

Spread the love

छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य में शामिल हुए ब्लॉक प्रमुख  राजेश शुक्ला, सूर्यदेव से की सुख-समृद्धि की कामना

अभिनव अग्निहोत्री 

कानपुर देहात। अकबरपुर रनिया विधानसभा के मैथा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सूरजपुर  बैरी छठ पूजा घाट एवं ग्राम रवींद्रपुरम में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर आयोजित संध्या अर्घ्य कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख  राजेश शुक्ला सम्मिलित हुए।इस दौरान उन्होंने छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के साथ भगवान सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया तथा छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

सामाजिक एकता, पारिवारिक संस्कार और आपसी सद्भाव का संदेश देता है छठ पर्व 

राजेश शुक्ला ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, श्रद्धा, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। यह पर्व सामाजिक एकता, पारिवारिक संस्कार और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने सभी व्रतियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएँ भी दीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *