Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > शिक्षकों के रुके वेतन इन्क्रीमेन्ट बहाल करने के निर्देश-डीएम

शिक्षकों के रुके वेतन इन्क्रीमेन्ट बहाल करने के निर्देश-डीएम

Spread the love

सुनाद न्यूज

14 मई 2022।

कानपुर देहात।शिक्षा को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए डीएम नेहा जैन ने सीडीओ सौम्या पांडेय के साथ बेसिक शिक्षा विभाग की एक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आयोजित की। जिसमें पुस्तकों की ढुलाई के विषय में भी बात की गयी। डीएम ने कहा कि वृहस्पतिवार को जो शिक्षक समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इनमें क्या प्रगति हुई और जो शिकायतें आयी हैं, उनका क्या निस्तारण हुआ, उनकी क्या गुणवत्ता क्या रही। यह देखा जा रहा है। डीएम ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कहा कि जिन शिक्षकों के वेतन एक दिन, दो दिन या एक महीने के रूके हुए है उन सम्पूर्ण शिक्षकों के वेतन बहाल कर दिये जाये यह आदेश बेसिक शिक्षा अधिकारी व वित्त एवं लेखाधिकारी कामेश्वर प्रसाद को दिये गए हैं। जिन शिक्षकों के वेतन रूके हुए है उनका वेतन इसी मई माह में बहाल कर दिया जायेगा, दूसरा एक अन्य महत्वपूर्ण निर्देश जिलाधिकारी ने दिया जिन शिक्षकों के इन्क्रीमेन्ट रोक दिये गये है वो नियमानुसार नही पाये गये है। उन इन्क्रीमेन्ट को जिलाधिकारी ने तत्काल बहाल किये जाने के निर्देश दिये।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों से आपेक्षाऐं भी की है कि हमारे शिक्षक किसी भी स्थिति में प्राइवेट विद्यालयों के शिक्षकों से कम नही है, अपने परिश्रम से वे शासकीय विद्यालयों को निजी विद्यालयों से कहीं बेहतर बना सकते है। प्रतिस्पर्धी बना सकते है। इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने भी शिक्षकों से अपील की है कि शिक्षक इतना निष्ठापूर्वक कार्य करे कि हमारा जनपद प्रदेश के बेहतरीन जनपदों की श्रेणी में आ सके। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी केके पाण्डेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *