Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > देव प्राण प्रतिष्ठा ,श्रीमद्भागवत कथा , रामकथा समापन के बाद हुआ भंडारे का आयोजन

देव प्राण प्रतिष्ठा ,श्रीमद्भागवत कथा , रामकथा समापन के बाद हुआ भंडारे का आयोजन

सुनाद न्यूज

15 मई 2022।

बृजबिहारी द्विवेदी
मैथा (कानपुर देहात)।मथुरापुरवा कुढ़वा गांव में बाबा जंगलेश्वर धाम में की गई देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा , श्री राम कथा व श्री रुद्र महायज्ञ का समापन शनिवार को हो गया । कथा समापन के बाद हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के ग्रामों के व दूरदराज से आए हुए बाहरी लोगों ने भाग लेकर प्रसादी ग्रहण की। श्रीमद् भागवत कथा व्यास आचार्य विकल जी महाराज एवं आचार्य महेश बाजपेई श्री राम कथा व्यास स्वामी पथिक जी महाराज हनुमान धारा चित्रकूट धाम ने पूरे 7 दिन श्रोताओं को कथा श्रवण कराई। अनुष्ठान करता बुजुर्ग दंपत्ति सूरजवती एवं सोने लाल यादव ने कहा कि ईश्वर की प्रेरणा व गुरु के आशीर्वाद से मंदिर निर्माण का संकल्प पूरा हो सका।इस मौके पर प्रमुख रूप से लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष मैथा भूपेंद्र सिंह यादव, समाजसेवी पिंटू सिंह चंदेल, श्रीकांत अग्निहोत्री, बृजबिहारी द्विवेदी, अजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह, जिला अध्यक्ष सपा प्रमोद कुमार यादव, पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर एडवोकेट सतीश यादव , राकेश यादव, राजेश यादव,राम चंद्र , उदय भान, राजबहादुर ,गुड्डू यादव, रामू बाबा ,नीरज राठौर, डॉ श्याम सुंदर शर्मा , डॉक्टर विनोद पाल, संतोष कुशवाहा, राजेश सिंह तोमर मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *