Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > डीजे पर नाचने को लेकर हुआ विवाद

डीजे पर नाचने को लेकर हुआ विवाद

Spread the love

सुनाद न्यूज
केशव मिश्रा
14 मई 2022
शिवली (कानपुर देहात)। कोतवाली क्षेत्र के लालपुर शिवराजपुर के मजरा नौगांव में डीजे बजाकर नाचने को लेकर कुछ युवकों का वर,वधू पक्ष के साथ विवाद हो गया। मारपीट भी हुई। वही वर पक्ष के लोगों ने कुछ गांव वालों पर रुपये छीनकर भागने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।मामला कोतवाली भी पहुंचा। दोपहर तक चली पंचायत के बाद दोनो दोनो पक्षो में समझौता हो गया उसके बाद विवाह की अन्य रस्में निभाई गई।

रूरा थाना क्षेत्र के जिनई गांव निवासी राम सेवक राठौर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बारापुर गांव निवासी उसके साढू के लड़के की शादी शिवली कोतवाली क्षेत्र के नौगांव लालपुर शिवराजपुर में हुई थी। बीते गुरुवार की शाम वह बारात नौगांव पहुंची। द्वारचार के बाद जयमाला की रस्म के दौरान रात्रि करीब 12 बजे डीजे बंद करा दिया गया। आरोप है कि नौगांव के दूसरी बिरादरी के आठ दस युवक डीजे बजाने की जिद्द करने लगे और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। कुछ बारातियों को चोटें भी लगी। आरोप है कि लड़के के मौसा बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोपी रुपयों वाला बैग समेत छीन कर भाग गए।पीड़ित वर व वधू पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वर व वधू पक्ष के लोग शिवली कोतवाली पहुंचे। हालाकि बाद में दोनो पक्षो के बीच समझौता हो गया। शाम को वैवाहिक रस्में पूरी होने के बाद बारात विदा हो गई। एसएसआई यतेंद्र सिंह ने बताया कि बारात विवाद में किसी ने तहरीर नही दी। दोनो पक्षों ने आपस में सहमत होने की बात कही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *