Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > कानपुर देहात की मैथा तहसील में उपनिबंधक की नियुक्ति के आदेश जारी

कानपुर देहात की मैथा तहसील में उपनिबंधक की नियुक्ति के आदेश जारी

Spread the love

खास खबर,सुनाद न्यूज

14 मई 2022।

लखनऊ। कानपुर देहात जनपद की मैथा तहसील में छह वर्षों से जमीनों का निबंधन कराने के लिए ग्रामीणों व किसानों को परेशानी से राहत मिलने वाली है। शासन ने नवसृजित तहसील मैथा में उपनिबंधक कार्यालय खोले जाने के लिए उपनिबंधक व लिपिक की तैनाती के आदेश विशेष सचिव अजय कुमार अवस्थी ने जारी कर दिए हैं।

अभी तक तहसील मैथा के अलावा अकबरपुर व रसूलाबाद भी ग्रामीणों को काम कराने के लिए दौड़ना पड़ रहा था।जिसको लेकर मैथा में ग्रामीण निबंधन कार्यालय खोले जाने की मांग कर रहे थे।
स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन अनुभाग ने बीते दिसंबर को मैथा तहसील में निबंधन कार्यालय स्थापित किए जाने की अधिसूचना की जारी कर दी थी। नए वर्ष से मैथा में निबंधक कार्यालय के काम शुरू करने की उम्मीद थी। हालाकि पांच माह बाद उपनिबंधक व लिपिक की तैनाती से रजिस्ट्री कार्यालय जल्द संचालित होने की उम्मीद बंधी है।लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष तहसील मैथा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,महामंत्री राजा तिवारी,व्यापार मंडल अध्यक्ष रमाकांत अग्निहोत्री,रामू बाबा,दुर्गेश त्रिपाठी,रविकांत,देवेंद्र त्रिपाठी,मोनू पांडेय,आशीष अग्निहोत्री ने कहा कि अब शीघ्र ही उपनिबंधक कार्यालय संचालित होने लगेगा। दूसरी तरफ एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि उपनिबंधक कार्यालय के लिए कमरा पहले ही एलाट करा दिया गया था। उपनिबंधक की तैनाती का पत्र नही मिला है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *