Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > कच्ची दीवार ढही, दबकर दो मजदूरों की मौत

कच्ची दीवार ढही, दबकर दो मजदूरों की मौत

Spread the love

कानपुर देहात,31 जुलाई 2023। शिवली कोतवाली क्षेत्र के मैथा-रनिया रोड से छ्तेनी गांव जाने वाला डामर वाला संपर्क मार्ग कई साल से खराब सड़क के मरम्मत के काम थाना रनियां के करचल गांव के धर्मेश कुमार (32) पुत्र रामचरण शर्मा व सूरज कुरील (17) पुत्र छोटे लगे हुए थे। सोमवार की देर शाम बारिश शुरू हो गई। इसी सड़क मरम्मत वाली जगह के पास ही छ्तेनी के किसान गंगा प्रसाद कुशवाहा ने अपने खेत पर कच्ची कोठरी कई वर्ष पूर्व बनाई थी। इसी की दीवार पर टीन शेड व टट्टर छाया के लिए रखे है। इसी दीवार के टीन शेड के नीचे दोनो खड़े हो गए। एकाएक कच्ची दीवार टीन शेड सहित ढह गई। दोनों मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। तहसीलदार सुभाष चन्द्र यादव ने बताया कि मृतकों को मदद दी जाएगी। इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *