Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > शुक्रवार को चकमा देकर भागा,रविवार को पुलिस ने पैर मे गोली मारकर पकड़ा

शुक्रवार को चकमा देकर भागा,रविवार को पुलिस ने पैर मे गोली मारकर पकड़ा

Spread the love

कानपुर देहात,31 जुलाई 2023। शुक्रवार को सीजीएम कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दुष्कर्म के आरोपी को अकबरपुर पुलिस व एसओजी की टीम ने औरैया इटावा हाईवे पर तिवारीपुर अंडरपास के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है।
आजमगढ़ के फूलपुर निवासी पवन उर्फ गुड्डू शुक्रवार को जिला जेल से माती कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। वहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था।  रविवार को अकबरपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह एसओजी प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा कानपुर इटावा हाईवे पर तिवारीपुर अंडरपास के पास चेकिंग कर रहे थे।तभी एक व्यक्ति जाता हुआ दिखाई पड़ा। जिसे रोकने का प्रयास किया गया।उसने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। बचाव में पुलिस पार्टी ने उस पर फायर किया। तो उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। और वह गिर गया पूछताछ में पता चला वह कोर्ट से भागा बंदी पवन गौतम उर्फ गुड्डू है। जिसके पास से पास से एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद किए गए हैं अकबरपुर कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि फरार बंदी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे इलाज के लिए सीएचसी अकबरपुर भेजा गया है अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *