Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > बिज़नेस > किसानों के हित में काम करना हम सबका सौभाग्य-तेजपाल सिंह

किसानों के हित में काम करना हम सबका सौभाग्य-तेजपाल सिंह

Spread the love

कानपुर,13 जून 2023। किसानों को विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत किसानों को बड़ौदा यूपी बैंक की तरफ से 1.40 करोड़ रुपए के ऋण मेगा क्रेडिट शिविर नवेडी की तरफ से स्वीकृत किए गए।मंगलवार को ऋण मेगा क्रेडिट शिविर का आयोजन मुगल रोड स्थित गौरी गार्डन
नवेडी में किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक तेजपाल सिंह ने किसानों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने किसानों को बैंक की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारियां दी। ब्लाक प्रमुख घाटमपुर इंद्रजीत सिंह ने किसानों के हित में बैंक के कर्मियों के प्रयासों की सराहना की। शाखा प्रबंधक सुशील कुमार यादव ने आए हुए किसानों,ग्रामीणों,अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। इस मौके पर सहायक प्रबंधक अभिषेक अग्निहोत्री,ऋषि तिवारी, दिग्विजय सिंह शिवकुमार,बलवीर सिंह,जय सिंह, देवी प्रसाद,धीरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह सूबेदार सिंह दिनेश सिंह व कर्मियों सहित दो सैकड़ा से ज्यादा लोग मौजूद रहे।

गौरव त्रिवेदी/सुनाद न्यूज

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *