Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > मारग मैथा प्रधान अखिलेश के पुत्र का निधन,शोक

मारग मैथा प्रधान अखिलेश के पुत्र का निधन,शोक

Spread the love

मैथा कानपुर देहात,14 जून।2023। विकास खंड के ग्राम पंचायत मारग मैथा के प्रधान अखिलेश राठौर का करीब 30 वर्षीय पुत्र अजय उर्फ शानू करीब एक माह से बीमार चल रहा था। उसका इलाज लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में चल रहा था। जहां मंगलवार की भोर पहर शानू का निधन हो गया। उसके निधन की खबर लगते ही ग्राम प्रधान के आवास मारग मैथा में क्षेत्रीय लोगों व राजनैतिक दलों के लोगों का तांता लग गया। शव के लखनऊ से मैथा पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवारजनों के साथ साथ हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों की आंखें नम हो गई। पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज सिंह गौर ने मौके पर पहुंच इस दुख की घड़ी में सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। निधन पर देवीप्रसाद मिश्रा, पंचायत सचिव श्याम सुंदर पाल, लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव, महामंत्री कुलदीप तिवारी उर्फ राजा तिवारी ,मुकेश राठौर, अधिवक्ता विनोद कुमार अवस्थी, मोनू पाण्डेय, सचिन सेंगर, अरविंद शर्मा, नीरज राठौर, पूर्व प्रधान रमेश कठेरिया, राकेश यादव , सम्मू सिंह सेंगर, सुधीर पाण्डेय, राजाबाबू अग्निहोत्री आदि ने शोक व्यक्त किया।

बृजबिहारी द्विवेदी/सुनाद न्यूज

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *