कानपुर देहात,13 जून2023।शिवली कोतवाली के बैरी मैथा मार्ग पर बंबे के समीप के एक 26 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर सड़क पर घूमने वाली युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। बैरी सवाई के रहने वाले दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना बीती रात की है। एएसपी राजेश पांडेय भी सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। और पुलिस को आरोपियों की धरपकड़ के आदेश दिए। इंस्पेक्टर क्राइम अब्दुल कलाम ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की गई हैं।