Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > मैथा तहसील में लायर्स एसोसिएशन के चुनाव में मतदान कल

मैथा तहसील में लायर्स एसोसिएशन के चुनाव में मतदान कल

Spread the love

कानपुर देहात,08 मई 2023। तहसील मैथा के द्विवार्षिक लायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए 9 मई मंगलवार को मतदान होगा।
चुनाव में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला है। जब कि महामंत्री,कोषाध्यक्ष व सह मंत्री के पद के लिए आमने सामने की लड़ाई है। अधिवक्ता प्रचार में एड़ीचोटी का जोर लगा रहे हैं।
अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,उमाकांत त्रिपाठी, व राजवीर सिंह यादव के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। जब कि महामंत्री पद के लिए निवर्तमान महामंत्री कुलदीप तिवारी व प्रेमचन्द्र वर्मा के बीच सीधा मुकाबला है।
उपाध्यक्ष पद के लिए धर्मवीर सिंह सेंगर,
अनुज कुमार पाल व राहुल दीक्षित के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। जब कि कोषाध्यक्ष पद के लिए रामनरेश कमल व जयराम कमल के बीच सीधा मुकाबला है। इसी तरह सहमंत्री पद के लिए रविकांत कमल व ज्ञानेश कुमार के बीच सीधा मुकाबला है।

बृजबिहारी द्विवेदी।सुनाद न्यूज

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *