Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > मतदाताओं के आशीर्वाद से शिवली का होगा कायाकल्प-वतनराज

मतदाताओं के आशीर्वाद से शिवली का होगा कायाकल्प-वतनराज

Spread the love

कानपुर देहात,09 मई 2023। शिवली नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वतनराज अग्निहोत्री ने समर्थकों के साथ सोमवार को जवाहर नगर,शंकरनगर,गांधीनगर,शिवाजी
नगर,देवनगर,निराला नगर में मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। और अपने पक्ष में मतदान की अपील की। साथ ही 9 मई को रोड शो (परिवर्तन यात्रा) में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए खेल का मैदान,बुजुर्गों व प्रतिभागी परीक्षार्थियों के लिए पुस्तकालय,बुजुर्गों के लिए सर्वे कराकर प्राथमिकता के आधार पर पेंशन का इंतजाम कराया जाएगा। जरूरतमंदों को बिना भेदभाव के आवास का लाभ दिलाया जाएगा। आवागमन के लिए गुणवत्ता पूर्ण सड़कों,नालियों का इंतजाम किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *